11Th Monthly Exam November 2024 Hindi :- दोस्तों आज के इस पोस्ट में बिहार बोर्ड के तरफ से आयोजित मासिक परीक्षा नवंबर 2024 का प्रश्न पत्र दिया गया है | यदि आप भी बिहार बोर्ड से इन्टर बोड परीक्षा 2026 में भाग लेना चाहते हैं और आपके लिए स्कूली स्तर पर मासिक परीक्षा नवंबर 2024 का परीक्षा 23 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाली है |इस पोस्ट में आपके मासिक परीक्षा नवंबर के हिन्दी माध्यम का ओरिजिनल प्रश्न पत्र उत्तर के साथ दिया गया है |
तो हम इस पोस्ट में आपको बता दे की बिहार बोर्ड 11वीं मासिक परीक्षा नवंबर 2024 के हिन्दी का प्रश्न पत्र उत्तर के साथ डाउनलोड कर सकते हैं | तो दोस्तों अगर यदि आपको भी मासिक परीक्षा नवंबर 2024 देने में कोई भी परेशानी हो तो आप नीचे दिए गए Objective Question और Subjective question का को देखकर मिल सकते हैं और लास्ट में इस पोस्ट के अंत में आपको Subjective question का भी उत्तर दिया गया है |
आप इस पोस्ट के माध्यम से नवंबर के हिन्दी के प्रश्न पत्र pdf डाउनलोड कर सकते हैं इसके साथ-साथ ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्नों का उत्तर भी डाउनलोड कर सकते हैं |
11Th Monthly Exam November 2024 Hindi Overviews
Post Name | 11Th Monthly Exam November 2024 Hindi | 11Th Hindi November Exam question paper with answer |
Post Type | 11Th , Important Information |
session | 2024-25 |
Class | 11Th |
Exam Date | 26- 11-2024 |
Exam Time | 12:45 PM-2:45 PM |
Sitting | 2nd Sitting |
Subject Code | Hindi – |
Subjective Question Answer | Click Here |
BSEB 11Th Monthly Exam November 2024 Hindi Objective Question Answer Key –
Q.N. | ANS | Q.N. | ANS |
1. | B | 16. | A |
2. | C | 17. | B |
3. | A | 18. | C |
4. | D | 19. | B |
5. | A | 20. | B |
6. | B | 21. | D |
7. | B | 22. | A |
8. | D | 23. | B |
9. | A | 24. | B |
10. | D | 25. | B |
11. | B | 26. | B |
12. | C | 27. | B |
13. | D | 28. | B |
14. | C | 29. | C |
15. | D | 30. | D |
BSEB 11Th Monthly Exam November 2024 Hindi Subjective Question Answer Key –
यदि आप ऑब्जेक्टिव प्रश्न के साथ-साथ सब्जेक्टिव प्रश्न का भी उत्तर प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सभी के लिए सब्जेक्टिव प्रश्न का उत्तर पीडीएफ फॉर्म में दिया गया है आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं |
खण्ड – ब / SECTION – B
लघु उत्तरीय प्रश्न
-
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखें :
उत्तर- (iii) मेरी माँ- बचपन से ही ‘एक माँ की गोद किसी भी अन्य की तुलना में अधिक आरामदायक होती है’, मैं हर एक परिस्थिति मानता हूँ। मेरी माँ एक निस्वार्थ, समर्पित और प्यार करने वाली महिला का एक आदर्श उदाहरण हैं। वह सबसे मजबूत है और मेरे परिवार और मेरी खुशियों के लिए किसी भी हद तक खुद को समर्पित करती है। मेरी माँ निरंतर समर्थन और जीवन में आने वाले हर उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे साथ खड़ी रहीं। मेरी माँ मेरी पहली शिक्षिका थीं जिन्होंने मुझे जीवन के हर कदम पर सिखाया और परिवार, समाज और बड़ों का आदर करना सिखया। उन्होंने कभी गलत के आगे न झुकना और गलती पर पहले आगे आकर माफ़ी माँगना सिखाया। जब मैं किसी चीज को लेकर बहुत परेशान हुआ तो उसने धैर्य रखना सिखाया। परिवार में मेरी माँ का योगदान मुझे हमेशा सही रास्ते पर चलते रहने के लिए प्रेरित करता है। मई अपनी माँ को एक जादूगर कहता हूँ, जो मेरे और मेरे परिवार के सभी दुखों को दूर कर देती हैं और बहुत सरे प्यार और देखभाल प्रदान करती हैं। मेरी माँ मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं जिन्होंने मुझे जीवन की सभी कठिनाइयों को पार करके अपने लक्ष्य हासिल करने, और बहादुर बनने की सीख दी।
-
निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दें।
(i) पाठ्यपुस्तक में संकलित सहजोबाई के द्वितीय पद का भावार्थ लिखें ।
उत्तर- सहजोबाई के दूसरा पद का व्याख्या – वे कहती हैं कि यदि उन्हें राम मिल भी जाएँ अर्थात् भगवान के दर्शन हो भी जाएँ तो भी वे अपने गुरु को भुला नहीं सकतीं। गुरु का महत्त्व तो अक्षुण्ण है। अगर कोई उनसे गुरु को भुलाने के लिए कहेगा तो वह उस भगवान को ही त्याग देंगी, लेकिन अपने गुरु को कभी नहीं भूलेंगी। यदि गुरु उनके सामने हैं तो उनके रहते वह भगवान की ओर देखना भी पसन्द नहीं करेंगी। वास्तव में ईश्वर ने मेरा अपनत्व ही मुझसे छिपा दिया। लेकिन मेरे गुरु चरनदास ने अपने ज्ञान रूपी दीपक के प्रकाश में मुझे आत्मरूप दिखा दिया। ईश्वर ने मुझे भरमाने की बहुत चेष्टा की और बताया कि बंधन में ही मुक्ति है अर्थात् पारिवारिक दायित्वों को निभाना ही जीव की असली मुक्ति है, लेकिन गुरु ने मुझे इस बन्धन से मुक्त होने का सही मार्ग बताया। अंत में कवयित्री सहजोबाई कहती हैं कि जिन गुरु चरनदास ने मेरा सही मार्गदर्शन किया, उन पर मैं स्वयं को तन-मन से न्योछावर करती हूँ। मैं भगवान को तो छोड़ सकती हूँ, परन्तु गुरु को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ सकती।
(ii) भक्त कवयित्री मीराबाई का जीवन परिचय दें।
उत्तर- मीराबाई का जन्म राजस्थान में मेड़ता के पसि चौकड़ी ग्राम में सन् 1498 ई० के आसपास हुआ था। इनके पिता का नाम रतनसिंह था। उदयपुर के राणा सांगा के पुत्र भोजराज के साथ इनका विवाह हुआ था, किन्तु विवाह के थोड़े। ही दिनों बाद इनके पति की मृत्यु हो गयी। मीरा बचपन से ही भगवान् कृष्ण के प्रति अनुरक्त थीं । सारी लोक-लज्जा की चिन्ता छोड़कर साधुओं के साथ कीर्तन-भजन करती रहती थीं। उनकी इस प्रकार का व्यवहार उदयपुर के राज-मर्यादा के प्रतिकूल था। अतः उन्हें मारने के लिए जहर का प्याला भी भेजा। गया था, किन्तु ईश्वरीय कृपा से उनका बाल-बाँका तक नहीं हुआ। परिवार से विरक्त होकर वे वृन्दावन और वहाँ से द्वारिका चली गयीं। औंर सन् 1546 ई० में स्वर्गवासी हुईं।
(iv) पठित पाठ के आधार पर हो ची-मीन्ह के व्यक्तित्व की विशेषताएं बताइए |
उत्तर- हो-ची-मीन्ह को यदि वितयनाम का गाँधी कहा जाए तो यह अतिशयोक्ति न होगी । हो-ची-मीन्ह एक महान् वियतनामी नेता थे। उन्होंने विदेशी साम्राज्यवाद के शिकंजे में जकड़े वितयनाम को मुक्त कराने में अमूल्य योगदान किया, वितयनाम की जनता को गुलामी से छुटकारा दिला कर निरंतर उन्नति की दिशा में अग्रसर होने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने एक प्रकाश से संपूर्ण विश्व को क्रांति, त्याग और बलिदान का पाठ पढ़ाया। फलतः उनकी लोकप्रियता वियतनाम तक ही सीमित न रहकर विश्व भर में फैली और वे विश्वविख्यात हुए। वस्तुतः हो-ची-मीन्ह एक महापुरुष थे, महामानव। उनके व्यक्तित्व में अनेक उच्च मानवीय गुणों का वास था। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही प्रभावशाली था। वे ‘सादा जीवन उच्च विचार’ की साक्षात् प्रतिमूर्ति थे तथा ‘अपना काम स्वयं करो’ की नीति पर चलते थे। अपने कठिन एवं अनथक संघर्षों के परिणामस्वरूप जब वे स्वतंत्र वियतनाम के राष्ट्रपति बने, तब भी शाही महल को छोड़ एक साधारण मकान में जीवन स्तर किये। वे अपनी जरूरत के चीजें स्वयं टाइप कर लेते थे तथा कम-से-कम साधनों से अपना जीवन-निर्वाह करते थे। व्यक्तित्व के ये सभी गुण सचमुच सबके लिए आदर्श और अनुकरणीय हैं।
-
सप्रसंग व्याख्या करें:
उत्तर- प्रस्तुत गीतांश में नाटककार कवि भारतेंदु कहता है कि वैदिक जनों ने बौद्धों तथा जैनियों के साथ व्यर्थ ही तर्क-वितर्क करके अपने वैदिक ज्ञान को नष्ट कर लिया। आपसी फूट व झगड़ों के कारण ही यवन सेना भारत को पराजित कर पाई और यवनों ने भारतवासियों की बुद्धि, सम्पदा तथा शक्ति को नष्ट कर डाला। अब तो चारों ओर आलस्य और कुमति का ही अधियारा छाया हुआ है। भारतवासी अंधे तथा अपंग वन दीन-हीन होकर बिलख रहे हैं। हालांकि अंग्रेजी शासन में औद्योगिक विस्तार हुआ है, सुख-सुविधा के साजे-सामान भी बढ़े हैं। किंतु यहाँ का धन धीरे-धीरे ब्रिटेन भेजा जा रहा है, जो कि बहुत ही कष्टदायी है। महँगाई बढ़ गई है। भारतीयों पर तरह-तरह के टैक्स लगाकर अंग्रेज अधिकारी अपनी तिजोरी भर रहे हैं। सम्पूर्ण भारत भारी मुसीबत में घिरा हुआ है। इस परिस्थिति को इसी प्रकार देखते रहना उचित नहीं है। इसलिए हे भारतवासियों, आओ हम सब मिलकर चिन्तन, मनन और विचार-मंथन करें कि कैसे हम भारत की खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। अब मुझसे भारत की ऐसी दुर्दशा और देखी नहीं जाती।
11Th Monthly Exam November 2024 Hindi Exam Center
इस परीक्षा का आयोजन आपके विद्यालय के स्तर पर होगी अर्थात जिस भी आप विद्यालय में नामांकन करवाए हैं और आप जिस स्कूल में अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं उसी स्कूल में आपका एग्जाम भी होगा और साथ-साथ इस स्कूल के हेड मास्टर के द्वारा आपका रिजल्ट भी जारी किया जाएगा |
11Th Monthly Exam November 2024 Hindi Admit Card
इस परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड की तरफ से कोई भी ऑफिशियल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाता है, क्योंकि यह परीक्षा आपके स्कूली स्तर पर होती है | इसलिए इसका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाता है, साथ ही इसका आयोजन स्कूली स्तर पर एकमात्र जांच करने के लिए किया जाता है |
11Th Monthly Exam November 2024 Hindi प्रश्न कहाँ से आयेगा?
इस परीक्षा का आयोजन इसलिए किया जाता है क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की जांच करने के लिए किया जाता है इसलिए इस परीक्षा के अंतर्गत आपके विद्यालय में नवंबर तक पढ़ाई गई सभी चैप्टर में से प्रश्न आएगा | यानी कि नवंबर तक आपको जितनी भी विषय में जितना चैप्टर पढ़ाया गया है उन सभी चेप्टर में से आपको कुछ ना कुछ प्रश्न आने वाला है |
11Th Monthly Exam November 2024 Hindi कॉपी जांच कहाँ होगी?
इस मासिक परीक्षा का कॉपी का मूल्यांकन आपके स्कूली स्तर पर होगी क्योंकि इसका रिजल्ट आपको इस महीने के लास्ट तक आपकी हेड मास्टर के द्वारा दिया जाएगा चुकी इस एग्जाम का मुख्य उद्देश्य रहता है कि आप सभी अपने अंदर कितना नॉलेज रख पा रहे हैं | इसलिए यह एग्जाम सभी माह के अंत में 21 या 24 या 25 तारीख को ही लिया जाता है |
11Th Monthly Exam November 2024 Hindi इस परीक्षा मे फेल होने पर क्या होगा?
यह मासिक परीक्षा विद्यालय के स्तर पर आयोजित की जाने वाली एकमात्र मासिक जांच परीक्षा है इसलिए इस परीक्षा में किसी भी शिक्षक द्वारा आपको फेल नहीं किया जाएगा हालांकि इस परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है और इसका अंक एनुअल एग्जाम 2026 में नहीं जोड़ा जाएगा |
11Th Monthly Exam November 2024 Hindi Important Links
Home Page | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here |
Subjective Question Answer | Click Here |
11Th All Subject Answer | Click Here |
11Th Routine | Click Here |
11Th November Exam Physics Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Chemistry Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Biology Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Math Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Hindi Question Answer | Click Here |
11Th November Exam English Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Philosophy Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Political Science Answer | Click Here |
11Th November Exam Geography Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Psychology Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Urdu Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Sociology Question Answer | Click Here |
11Th November Exam History Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Music Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Sanskrit Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Home Science Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Business Studies Question Answer | Click Here |
11Th November Exam Economics Question Answer | Click Here |